Advertisement Section
Header AD Image

भाजपा के सबसे बुजुर्ग मंत्री और प्रत्याशी का महिला से अश्लील बातें करते हुए ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप ।

देहरादून श्रेष्ठन्यूज़  – हल्द्वानी: उत्तराखंड की राजनीति में एक वायरल ऑडियो से भूचाल आ गया है इस ऑडियो में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत किसी महिला से अश्लील बातें करते हुए सुनाई दे रहे हैं। भाजपा के सबसे बुजुर्ग मंत्री और प्रत्याशी का ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

चुनाव से ठीक पहले मंत्री का ऑडियो वायरल होने से भाजपा फंस गई है, जिसके बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और उनके ही मंत्री विधायक ऐसी ऐसी हरकत करते हैं। कालाढूंगी विधानसभा सीट से भाजपा के सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी बंशीधर भगत इस चुनाव में एक बड़ी मुसीबत में फंसते गए हैं। बंशीधर भगत के एक के बाद एक कई अश्लील ऑडियो वायरल हुए हैं, जिसमें एक महिला से गंदी बातें करते सुनाई पड़ रहे हैं।

 

 

हालांकि, हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। जानकारी है कि ऐसी एक नहीं कई आडियो हैं, जिनमें महिला से अश्लील बातें कर रहे हैं। सबसे पहले बंशीधर भगत की 1 मिनट 52 सेकंड की ऑडियो वायरल हुई। महिला उनसे नमस्कार करती है… ‘हैलो हां सर नमस्कार…कैसे हैं’ पुरूष का जवाब मिलता है …’बढ़िया हैं बढ़िया। ’महिला पूछती है ‘क्या कर रहे …बिजी हो कि फ्री हों’ जवाब मिलता है ‘अभी तो …फ्री हैं…’ महिला पूछती है ‘कहां है घर हैं या अभी देहरादून हैं।’ फिर जवाब मिलता है ‘दिल्ली आया हूं दिल्ली।’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उत्तराखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंशीधर भगत के अश्लील ऑडियो पर उत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कड़ा हमला बोला है। गरिमा दसौनी ने कहा कि अब उत्तराखंड भाजपा गरिमा की सारी हदों को पार कर चुकी है।गरिमा ने कहा की एक लंबी फेहरिस्त प्रदेश में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की है जिनके हाथों मातृशक्ति का लगातार उत्पीड़न हुआ है।

अब उस फेहरिस्त में जो नया नाम जुड़ा है वह हतप्रभ करने और चौंकाने वाला है। कहा कि सूबे के अध्यक्ष रहे बंशीधर का ऑडियो ऐसे वक्त पर आया है जब प्रदेश चुनाव के मुहाने पर है।

दसौनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चौराहे पर नीलाम करने का काम बंशीधर भगत के इस ऑडियो ने किया है। कहा कि इससे पहले भी संगठन महामंत्री संजय कुमार द्वाराहाट विधायक महेश नेगी और विधायक सुरेश राठौर महिला यौन उत्पीड़न के प्रकरणों में संलिप्त पाए गए हैं।

गरिमा ने कहा कि ऑडियो के वायरल होते ही भारतीय जनता पार्टी भी प्रदेश की जनता के सामने पूरी तरह से बेनकाब हो गयी है। दसौनी ने कहा की चाल चेहरे और चरित्र की बात करने वाली भाजपा अपने गिरेबान में झांके, जिस तरह से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की आड़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता कुकृत्य कर रहे हैं।

उससे तो यही लगता है कि आज प्रदेश की महिलाओं और बच्चियों को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से बचानेकी जरूरत है। गरिमा दसौनी ने कहा यह पूरा प्रकरण बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और देव भूमि के लिए तो शर्मसार करने वाला है।

Previous post उज्जैन महाकालेश्वर महाकाल ज्योतिर्लिंग प्रातः भस्म आरती श्रृंगार दर्शन
Next post ट्विंकल अरोड़ा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।