Advertisement Section
Header AD Image

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सीएम को यमुनोत्री क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की शुभ कामनाएं दी और उन्हे यमुनोत्री क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
चैहान ने सीएम को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इसके अलावा केंद्र तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को किस तरह से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है इस बारे मे भी अवगत कराया। चैहान मे आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मीडिया विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। चैहान ने कहा कि सीएम का वर्ष 2023 का कार्यकाल विकास और जन हित मे ऐतिहासिक निर्णय के लिए जाना जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे राज्य विकास के क्षेत्र मे तेजी से प्रगति कर रहा है। सीएम ने जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने और जन सेवा मे सभी से जुटने का आहवान किया।

Previous post विकसित भारत का संकल्प तभी सिद्ध होगा जब हर व्यक्ति समाज के मुख्य धारा में जुडे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट
Next post पुलिस लाइन में नियुक्त हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार