Advertisement Section
Header AD Image

सविता कपूर द्वारा भगवान परशुराम द्वार का मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान के साथ भूमि पूजन व शिला न्यास किया गया।

देहरादून। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम आठ बार विधायक रहे स्व. हरबंस कपूर के जन्म दिवस पर चकराता रोड स्थित बिंदाल के निकट कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा भगवान परशुराम द्वार का मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान के साथ भूमि पूजन व शिला न्यास किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती कपूर द्वारा बताया गया कि वैदिक ब्राह्मण सभा की एक लम्बे समय से चली आ रही मांग को पूर्ण करने का स्व. हरबंस कपूर ने आश्वासन दिया था। जिसको आज मेरे द्वारा संपन्न किया जा रहा है। विधायक कोटे से उक्त परशुराम द्वार का भव्य निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र कुकरेजा ने कहा कि लोकप्रिय विधायक रहे विकास पुरुष स्व. हरबंस कपूर के जन्म दिवस पर

उनके सपनों को साकार होते देख रहे है। उनके अधूरे कार्यों को श्रीमती कपूर पूर्ण करने में लगी हैं। निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि परशुराम मार्ग, परशुरामचौक के बाद परशुराम द्वार का निर्माण एक नगर की उपलब्धि है। इस दिशा में वैदिक ब्राह्मण सभा एवम ब्राह्मण समाज महासंघ के प्रयास सराहनीय है। ब्राह्मण नेता पंडित लाल चंद शर्मा ने कहा कि अब हमें राजधानी में ब्राह्मण धर्मशाला की स्थापना एवम अपने इष्टदेव भगवान श्री परशुराम जी के अवतरण दिवस पर सार्वजनिक अवकाश कराने हेतु प्रयास करने को तत्पर रहना है। उन्होंने स्व. हरबंस कपूर, विधायक सविता कपूर एवम निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा के सदप्रयासो की मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद मेहता, महामंत्री शशि शर्मा, पंडित सुभाषचंद जोशी, वैदिक सभा के महामंत्री गौरव बख्शी, डॉ. वी.डी. शर्मा, राजेश शर्मा, मनमोहन शर्मा, पंडित शशिकांत दूबे, उमाशंकर शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अरविंद शर्मा, उदयभान शर्मा, बीएम शर्मा, केशव पचौरी सागर, सचिन गुप्ता सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

Previous post सीएम धामी से युवा कलाकारों ने की भेंट
Next post आप सभी का समर्पण और प्रतिभा उत्तराखंड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को दर्शाती है। वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल