Advertisement Section
Header AD Image

उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और यहां पर भी पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाएगा राकेश राणा ।

देहरादून उत्तराखंड ।

नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत के द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने पर बधाई दी और कहा सरकार ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है और चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र का एक अहम मुद्दा पूरा किया है ।

कहा कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों में कहीं पर भी कोई कोताही नहीं बरती है उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और यहां पर भी पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाएगा उत्तराखंड कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में भी इस बात का उल्लेख किया गया था ।उन्होंने कहा कांग्रेस जनहित से लेकर विकास के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों को लेकर कहीं पर भी हीला हवाली नहीं करती जो कहती है वह करती है । भाजपा ने हमेशा झूठ बोलकर जुमलेबाजी कर देश और प्रदेश के नौजवानों को जाति और धर्म के नाम पर गुमराह कर जनमानस को ठगने का काम किया है लेकिन अब लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले लोग अब जान चुके हैं देश,प्रदेश में इस समय महंगाई, बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी बहुत गंभीर है। कांग्रेस की सरकार बनते ही महंगाई पर लगाम लगेगी बेरोजगार नौजवानों के हाथों को रोजगार दिया जाएगा गैस सिलेंडर के दाम कम होंगे और प्रदेश के 5 लाख बीपीएल श्रेणी के परिवारों को साल भर में ₹40हजार रुपये सीधा उनके खाते में किसत वाइज दिया जाएगा जिससे उनका जीवन स्तर उठ सकें।

Previous post देहरादून ने खोया एक ओर मसीहा वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी कामरेड बच्ची राम कौंसवाल का निधन ।
Next post विधानसभा सचिवालय द्वारा नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी सूचना प्रत्येक पूर्व विधायक के एक आश्रित को मिल रही 10 से 63 हजार रूपये तक की पेंशन ।