Advertisement Section
Header AD Image

कैंट विधानसभा क्षेत्र में हुआ संकल्प पत्र पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में संकल्प पत्र पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक लच्छू गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में आए सभी महानुभावों से लिखित व मौखिक में सुझाव प्राप्त किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला रहे।
सभा को संबोधित करते हुए ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि मोदी की गारंटी संकल्प पत्र अभियान लांच किया गया है। इसके तहत पार्टी लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझावों को आमंत्रित कर रही है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सहसंयोजक मधु जैन, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता, धीरज ग्रोवर, भगत सिंह भंडारी, मोर्चा अध्यक्ष चंदा उनियाल, मंत्री अर्चना आनंद, अभिषेक गुप्ता, इंदु पुंडीर, एन के गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

Previous post पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक
Next post अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार