Advertisement Section
Header AD Image

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

रूद्रपुर। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेजी पकड़ने लगा है। किन्तु कांग्रेस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नही ले रही है। कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। रुदपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति ओबीसी विंग के राष्ट्रीय सह समन्वयक सुरेश गंगवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है। पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी के उनके क्षेत्र में रोड शो करने के बावजूद उनको ना सूचना दी गई और ना ही बुलाया गया। प्रत्याशी के नामांकन में भी उनको नहीं बुलाया गया। गंगवार परिवार का चार बार से जिला पंचायत की कुर्सी पर कब्जा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेनू और सुरेश गंगवार भाजपा से कांग्रेस में आए थे। सुरेश गंगवार ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष करन माहरा को इस्तीफा भेज दिया गया है।

Previous post 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला राज्य के 83,37,914 मतदाता करेंगे।
Next post श्रद्धालुओं ने गंगा में, सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी