Advertisement Section
Header AD Image

भाजपा संगठन प्रदेश में 23 ऐसी विधान सभा सीट जहां पर पार्टी को सफलता नही मिली 29 मार्च से पार्टी करेगी समीक्षा ।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून:- भाजपा संगठन प्रदेश में 23 ऐसी विधान सभा सीट जहां पर पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली है उनकी 29 मार्च से समीक्षा करेगी।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिन विधानसभाओं अपेक्षा अनुरूप नहीं मिले हैं उन विधानसभा क्षेत्रों मंे पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजकर समीक्षा करने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र में जाकर 1 अप्रैल से पूर्व बैठकें कर रिपोर्ट मुख्यालय को देने के लिए कहा गया है। विधानसभा में जाने वाले पदाधिकारियों को तीन प्रकार की बैठकें कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों मे समीक्षा बैठकें 29 मार्च से होगी। बैठकें सामूहिक बैठक, टोली बैठक तथा चर्चा बैठक मे कार्यकर्ताओ के साथ वार्तालाप किया जाएगा। 1 अप्रैल को समीक्षा बैठक की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी जाएगी।

Previous post प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 6 माह के लिए बढ़ाई गई।
Next post ऋतु खंडूड़ी राज्य की पांचवी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई।