Advertisement Section
Header AD Image

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी पर 47 लाख रुपये से अधिक का कर्ज उनकी पूरी संपत्ति की कीमत दो करोड़ रुपए ।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास एक राइफल समेत दो करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा उन पर 47 लाख रुपये से अधिक का कर्ज भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। उसी के हलफनामे में उन्होंने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास जो राइफल है, वो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास जो राइफल है, उसकी कीमत 1.5 लाख रुपए है। हालांकि उन्होंने अपने हलफनामे ने साफ किया है कि उन्होंने कभी भी इस राइफल का इस्तेमाल नहीं किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कोई मामला भी लंबित नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हलफनामे के अनुसार उन पर 47 लाख रुपए का कर्ज भी है। उनकी पूरी संपत्ति की कीमत दो करोड़ रुपए है। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर 47 लाख रुपये की संपत्ति है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 9 मई को नामांकन किया था। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा, जिसका परिणाम 3 जून को आएगा।

Previous post धामी की कैबिनेट, अंत्योदय योजना के जरिए 3 फ्री सिलेंडर को दी मंजूरी ।
Next post विधायक किशोर द्वारा टिहरी महाविद्यालय मे उत्कृष्ट छात्रों को किया गया सम्मानित।