Advertisement Section
Header AD Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को किया सम्मानित।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

 

ऋषिकेश 30 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखंड में कोई अतिरिक्त कर न लगाने पर डॉ अग्रवाल की प्रसंशा भी की।

चंडीगढ़ में सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 का बजट पेश करने पर हरियाणा सीएम ने मंत्री डॉ अग्रवाल की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि बजट जनहितकारी हैं, इसे सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसका लाभ उत्तराखंड की जनता को सीधा मिलेगा।

हरियाणा सीएम खट्टर ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हमारा ध्येय था, ध्येय है और सदैव रहेगा, की भावना को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया गया। इसमें उत्तराखंड की जनता पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त कर न लगाना भी सराहनीय है।

Previous post उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ ही ऋषिकेश की विश्व प्रसिद्ध व्हाइट रिवर राफ्टिंग पर रोक।
Next post मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देहरादून जनपद के 51 लाभार्थियों को चेक एवं चाबी सौंपी।