Advertisement Section
Header AD Image

सतपाल महाराज ने 148.23 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाली सड़क के शिलान्यास किया।

देहरादून प्रदेश के सिंचाई लोक निर्माण पर्यटन पंचायती राज ग्रामीण निर्माण जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़ी कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नहर चौक से हेलीपैड रोड नींबू वाला तक सिंचाई विभाग द्वारा 148.23 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाली सड़क के शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जो सपना स्वर्गीय हरबंस कपूर ने देखा था आज उसे साकार करने का वक्त आ गया है। स्वर्गीय कपूर निरंतर क्षेत्र के विकास को सक्रिय रहे हैं। आज उनकी स्नेह स्मृतियां हमारे हृदय पर अंकित हैं।

 

Harbans Kapoor chowk dehradun

 

सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा कि कौलागढ़ नहर के भाग 2 में दोनाली के पास चौक का निर्माण कर उसका नाम पर यह श्री हरबंस कपूर जी के नाम से रखा जाएगा। गढी चौक के पास विभाग की उपलब्ध भूमि पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक वॉल फाउंटेन का निर्माण भी किया जाएगा। गढी चौक के पास विभाग की उपलब्ध भूमि को योग के लिए विकसित किया जाएगा जिससे क्षेत्र के आम जनमानस को इसकी सुविधा मिल सके।

Harbans Kapoor chowk dehradun

 

सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा कि गढ़ी कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नहर चौक से हैलीपैड रोड़ नींबूवाला तक सड़क निर्माण के लिए स्थानीय विधायक पार्षद एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार मांग की जा रही थी। उक्त रोड के निर्माण से नींबूवाला, बाजावाला, फूलसैणी, कौलागढ़ एवं इससे लगे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

Harbans Kapoor chowk dehradun

 

इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर, पार्षद समिधा गुरूंग, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कपूर, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, महानगर उपाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, देवेंद्र सिंह पाल, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन, मुख्य अभियंता जयपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता आर. के. तिवारी, अधिशासी अभियंता रघुवीर सिंह गुसाईं, सहायक अभियंता डी. एस. सरियाल, विजय चौहान, सुरेंद्र श्रीकोटी, संदीप तोमर, हरि दर्शन सिंह रावत, निखिल भट्ट, अरुण गोस्वामी आदि मौजूद थे।

Previous post रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्र की कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान की मांग की।
Next post रेड अलर्ट। मौसम विभाग ने 20 जुलाई को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश।