Advertisement Section
Header AD Image

जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में रविवार देर सांय को सम्बंधित अधिकारियों के साथ पोलिंग बूथों हेतु प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

Dehradun Shresthnews – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में रविवार देर सांय को सम्बंधित अधिकारियों के साथ पोलिंग बूथों हेतु प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रत्येक बूथों में 04 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्मिकों का डाटा तैयार किया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने आयोजित बैठक में सम्बंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा चुनाव हेतु गंभीरता से कार्य करें।  कहा कि सम्बंधित डाटा के आधार पर कार्मिकों को नियुक्ति आदेश जारी भी किया जाएगा। कार्मिकों के नियुक्ति आदेश के बाद प्रथम सत्र में पीठासीन अधिकारी व प्रथम निर्वाचन अधिकारियों की ट्रेनिंग की जाएगी। कहा ट्रेनिंग के दौरान उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की समस्त जानकारी सांझा की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य, एनआईसी अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous post दिल्ली स्थित यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय योगदान
Next post उलटी प्रतिमा का रहस्य ?