Advertisement Section
Header AD Image

मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी येलो एलर्ट जारी।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून मौसम विभाग ने देहरादून टिहरी व नैनीताल जनपदों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं पौड़ी चंपावत बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।राज्य के तीन जनपदों टिहरी, नैनीताल और देहरादून में शनिवार को कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही तीनों जिलों के शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पौड़ी, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Previous post DGP अशोक कुमार ने दिए STF को निर्देश, कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) और VDO भर्ती की जाँच पर फोकस।
Next post रुद्रपुर में हुआ बड़ा हादस, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर।