Advertisement Section
Header AD Image

महाराज ने कोटद्वार, में पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को भी सुना।

कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के सरकार के मंत्रियों को जिलों में दो दिवसीय प्रवास के निर्देश को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का कोटद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा सरकार के मंत्रियों को जिलों में दो दिवसीय प्रवास के निर्देश के तहत  प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को कोटद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक स्थानीय होटल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार के कार्यों को उनके साथ साझा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को भी सुना।
इस दौरान ऋषि कण्डवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, भाजपा कार्यकर्ता जंग बहादुर, उमेश त्रिपाठी, राम प्रकाश शर्मा, संग्राम सिंह,  गायत्री सहित पार्षद एवं पार्टी पदाधीकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous post डीएम ने अवैध खनन की शिकायत पर किया निरीक्षण।
Next post मुख्यमंत्री धामी ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों का किया निरीक्षण