Advertisement Section
Header AD Image

टिहरी में वीर सपूत आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया

उत्तराखंड श्रेष्ठ न्यूज़ वन्दना रावत – टिहरी  आज नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर ब्लॉक टिहरी गढ़वाल द्वारा माँ भारती के वीर सपूत आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र के  स्वयंसेवक द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर श्रद्धांसुमन पुष्प अर्पित कर याद किया गया।   स्वयंसेवकों द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किया और नेताजी को याद किया गया। कि किस प्रकार उनहोंने भारत को स्वत्रंता दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। वही ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद कर उनके जीवन परिचय, त्याग सर्मपण के बारे में जानकारी दी कि किस प्रकार नेताजी ने भारत को स्वत्रंता दिलाने में अपनी भूमिका निभाई। जिस प्रकार उनहोंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और भारत को आजादी दिलाने में उनकी फौज ने अहम योगदान रहा। उनके द्वारा दिया गया नारे जो जोश भरने का काम करते हैं। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद नारा राष्ट्रीय नारा बन गया। ‘तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूगा “! जैसे नारे उनहोंने दिए। राष्ट्र के प्रति नेताजी का योगदान पर हर भारतीय को गर्व है। इसलिए 23 जनवरी 2021 से नेताजी की जयंती को भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर  बिशणु डोभाल, सलोनी गैरोला  , अमन,  रोहित, बिजेन्द्र  आदि रहे।

Previous post उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को सूची हुई जारी
Next post यमनोत्री विधानसभा कांग्रेस कमेटी से संजय डोभाल को टिकट न मिलने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है.