Advertisement Section
Header AD Image

किशोर उपाध्याय भाजपा में टिहरी से आज अपना नामांकन करवाया।

 देहरादून श्रेष्ठन्यूज़ संपादक वन्दना रावत

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा में जाकर टिहरी से आज अपना नामांकन करवाया। किशोर उपाध्याय ने नामांकन करने से पहले उन सभी लोगों को अपने साथ जोड़ा जो कुछ दिन पहले तक किशोर उपाध्याय के भाजपा में आने का खुला विरोध कर रहे थे आज से
4 दिन पहले किशोर उपाध्याय के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थौलधार के पूर्व ब्लाक प्रमुख खेम सिंह चौहान और प्रमोद उनियाल आज दोनों ही किशोर उपाध्याय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे ।बताते हुए चले कि छात्र नेता,पूर्व प्रमुख रहे खेम सिंह चौहान 2007 में भाजपा के टिकट पर टिहरी से कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और तब उन्हें किशोर उपाध्याय से ही उन्होंने कम मत पकार हारना पड़ा था।

Previous post उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 75101 आज देहरादून 5 लोगो की मौत
Next post विधानसभा में जनहित के रूके हुए कार्यो को पूरा करना रितु खंण्डूरी की प्राथमिकता।