Advertisement Section
Header AD Image

सतपाल महाराज ने न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया के डैम सेफ्टी इंचार्ज, डेनिश के राजदूत और फ्रेंच राजदूत के प्रतिनिधि से अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

देहरादून/जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के जयपुर राजस्थान में बांध सुरक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया के डैम सेफ्टी इंचार्ज, डेनिश के राजदूत और फ्रेंच राजदूत के प्रतिनिधि से अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बातचीत के दौरान सभी ने उत्तराखंड के बांधों में निवेश करने की बात कही है। ज्ञात हो कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में बांधों की सुरक्षा के साथ-साथ जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हो रही है।

Previous post सूबे में चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं विश फाउण्डेशन के बीच एक समझौता
Next post जागड़ा पर चार विकासखंडों के स्कूलों में 18 सितम्बर को अवकाश घोषित