Advertisement Section
Header AD Image

भाजपा की पूर्व ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष माया कोश्यारी ने हरीश रावत के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।

देहरादून श्रेष्ठन्यूज़ संपादक वन्दना रावत्व।

उत्तराखंड में लालकुआं सीट पर कांग्रेस के दिग्गज हरीश रावत के चुनावी मैदान में आने के बाद से ही यह सूबे की हॉट सीटों में से एक हो गई है।

बीती देर रात यहाँ कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। भाजपा की पूर्व ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष माया कोश्यारी ने हरीश रावत के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। माया कोश्यारी दो बार बिंदुखत्ता भाजपा ग्रामीण महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं हैं। उन्होंने छह अन्य लोगों के साथ प भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। पूर्व महामंत्री दीपा बोरा, मंत्री सुमन बोरा व कार्यकारिणी सदस्य किरन बिष्ट शामिल हैं। इस मौके पर लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा है कि लोग भाजपा से त्रस्त हो चुके हैं और परिवर्तन चाह रहे हैं। इसके चलते लोग अब भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

Previous post जनता जानती है विकास केवल कांग्रेस की सरकार कर सकती है आर्येन्दर शर्मा ।
Next post उत्तराखंड में बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र ,गरीब महिलाओं को तीन एलपीजी सिलेंडर फ्री में देंगे।