Advertisement Section
Header AD Image

संगीत, योग और संस्कृति का मेल पर्यटन को और चार चांद लगाएगाः मंत्री सतपाल महाराज

 

यमकेश्वर/ऋषिकेश। उत्तराखंड के राज्यपाल (रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल) गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा  द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल के दूसरे दिन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि अध्यात्मिकता और संगीत का मेल जीवन को स्थिरता और शांति प्रदान करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इस देवभूमि में आकर बिटल्स संगीत को विश्व प्रसिद्ध मिली, साथ ही साथ बीटल्स और आध्यात्मिकता के मेल से इस क्षेत्र को भी विश्व प्रसिद्ध मिली। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि जो लोग बिटल्स  और आध्यात्मिकता के बारे में और अधिक जानकारी पाना चाहते हैं उनको ऋषिकेश जरूर आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमने पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अनेक सर्किट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री की प्रेरणा से स्थानीय स्तर पर भी मोटे अनाज को भी बढ़ा दे रहे हैं तथा उत्तराखंड की बारहअनाजा संस्कृति भी इसी के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि में अनेक रोचक और जिज्ञासा के रहस्यमई  स्थल हैं। जो दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कहा कि हमारी सरकार कनेक्टिविटी के क्षेत्र में फोकस कर रही है ताकि पर्यटकों के आवागमन में असुविधा न हो। परमार्थ निकेतन प्रमुख स्वामी चिदानंद  जी महाराज ने कहा कि बिटल्स ने इस क्षेत्र में आकर जब ध्यान लगाया तो इस संगीत को विश्व प्रसिद्ध मिली। यह इस देव भूमि का ही प्रताप है कि जो भी यहां आता है वह अपने आप तो धन्य हो ही जाता है बल्कि वह दूसरे को धन्य करने में भी अपना योगदान देने में समर्थ हो जाता है। बीटल्स संगीत के साथ भी ऐसा ही हुआ है। स्थानीय विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट ने सभी अतिथियों और लोगों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान फेस्टिवल में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ.आशीष चैहान,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे,  मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय, परमार्थ साध्वी सरस्वती सहित जनमानस उपस्थित था।

Previous post महिला क्लब श्सखियां  क्लबने आज क्लब के सदस्यों के लिए करवा चैथ कार्यक्रम की  मेजबानी करी।
Next post विरासत में ’मल्लिक ब्रदर्स’ की ध्रुपद प्रस्तुती ने अपने मधुर आवाज से एक अद्भुत संगीतमय माहौल बना दिया