Advertisement Section
Header AD Image

सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने वार्ड-10 के पार्षद पति पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए नगर निगम में धरना दिया।

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने वार्ड-10 के पार्षद पति पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए नगर निगम में धरना दिया।
संघ से जुड़े कर्मचारी शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने मेयर व नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि पार्षद पति कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता करते हैं। पूर्व में इस संबंध में भोटियापड़ाव चैकी में भी शिकायती पत्र सौंपा गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द इस मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी भी दी है। धरना देने वालों में मुकेश, रवि चिंडालिया, अजय, अमित पाल, सतीश, आकाश, बबीता, चांदनी आदि शामिल थे।

Previous post हिंदू देवी-देवताओं की इंटरनेट पर आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन बेचने का मामला
Next post महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परिवार सहित विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा की।