Advertisement Section
Header AD Image

ट्विंकल अरोड़ा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।

ट्विंकल अरोड़ा बने कांग्रेस के प्रदेश सचिव

देहरादून श्रेष्ठन्यूज़ । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के द्वारा प्रदेश सचिव पद पर ट्विंकल अरोड़ा को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर ट्विंकल अरोड़ा ने कहा कि वे बहुत आभारी हैं शीर्ष नेतृत्व के जिन्होंने उनको इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है और वे शीर्ष नेतृत्व को यकीन दिलाना चाहते हैं कि वह अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी माहौल चुनाव का है और प्रदेश में एक बार फिर जनता कांग्रेस को चुनने वाली है ऐसे में उनके लिए यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी हो जाती है। ट्विंकल अरोड़ा ने पुनः शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि उनको पूरा यकीन है इस बार जनता बदलाव का साथ देगी और कांग्रेस को सत्ता में लेकर आएगी।

Previous post भाजपा के सबसे बुजुर्ग मंत्री और प्रत्याशी का महिला से अश्लील बातें करते हुए ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप ।
Next post सूर्यकांत धस्माना ने कहा क्षेत्र की प्रत्येक समस्या उनकी अपनी निजी समस्या होगी।