Advertisement Section
Header AD Image

एक घटना प्रदेश भर मे कानून व्यवस्था का मापदंड नही

 

देहरादून। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश मे कानून व्यवस्था और संतुलित विकास को लेकर अफवाह का असफल वातावरण बनाने की फिराक मे है, लेकिन वह सरासर मिथ्या आरोप गढ़ रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि एक घटना प्रदेश मे कानून व्यवस्था का मापदंड नही हो सकती है। हालांकि अब तक जिस तरह पुलिस और अन्य जाँच एजेंसियां खुद को साबित करती रही है, उससे निश्चित रूप से इस घटना का पटाक्षेप भी होगा।
चैहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस या किसी भी जाँच एजेंसियों के कार्य मे हस्तक्षेप के बजाय उन्हे जवाबदेह बनाया है। इसी कारण आज शराब, नशे के कारोबारी परेशान हैं। चैहान ने याद दिलाया कि कांग्रेस के कार्यकाल मे तो थाने चैकियों मे रिपोर्ट तक दर्ज होने मे समस्या थी और ऐसे कई मामले हैं जब दुष्कर्म जैसे अपराधों मे आंदोलन के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी। कई मामलों मे पड़ताल तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नही होती थी। लेकिन कांग्रेस आज उपदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश मे कानून का राज है और एक दुखद घटना से कानून व्यवस्था का निर्धारण नही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्या कांड पर तमाम तरह के आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने वाली कांग्रेस बेनकाब हुई है और आज आरोपी जांच एजेंसियों की सक्रियता के चलते ही सलाखों के पीछे हैं।
चैहान ने कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों मे दलगत भावना के तहत कार्य अथवा उत्पीड़न के आरोपों को भी झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि कुछ जिला पंचायत अथवा अन्य प्रतिनिधियों पर प्रशासनिक जांच के बाद कार्यवाही हुई तो इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नही है। जांच एजेंसियां किसी भी मामले मे बेरोकटोक कार्य कर रही है। अब तक भ्रष्टाचार सहित कई फ्राड के मामलों मे जाँच एजेंसी अपराधियों को दूसरे प्रदेसों से भी ला चुकी है। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दलगत भावना से उपर उठकर विपक्षी विधायकों  के क्षेत्र मे भी विकास कार्यों की समीक्षा का निर्णय और उसे आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि उनके इस निर्णय को विपक्षी नेताओं ने सराहा है। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गयी है और अब दुष्प्रचार को हथियार बना रही है, लेकिन जनता सब जानती है और उसकी मुहिम फिर फ्लॉप साबित होने वाली है।

Previous post दिवाली से दो दिन पहले प्रदेश सरकार ने 1.30 लाख कर्मियों को बोनस की सौगात दी
Next post मुख्य सचिव ने ऊर्जा निगमों से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये