देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल नें राज्य स्थापना के 23 वर्षगांठ पर राज्य की दशा दिशा पर गोष्ठी का आयोजन पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र रावत की अध्यक्षता में की। संचालन केंद्रीय महामंत्री विजय बौडाई नें किया। इस अवसर गोष्ठी में चर्चा करते हुए वक्ताओं नें कहा कि राज्य के बने 23 वर्ष आज भी बदहाली में हैं। जिस उद्देश्य के लिए राज्य माँगा था आज वह तस का तस हैं। पहाड़ मूलभुत सुविधाओं के लिए आज भी त्रस्त हैं, बेरोजगारी, पलायन राज्य निर्माण के बाद कई गुना बढ़ा हैं। अभी तक की सरकारें इसके लिए जिम्मेदार हैं। जिस मातृ शक्ति के बदौलत राज्य मिला आज उसी पर अत्याचार हो रहा हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण अंकिता भंडारी हत्याकांड हैं। राज्य का युवा रोजगार के लिए सड़कों पर हैं, दूसरी तरफ सरकारें युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती घोटालों की बाढ़ उत्तराखंड में आ चुकी हैं। राज्य के संसाधनों पर बाहरी लोगो का कब्जा हो चूका हैं। राज्य सरकार भर्ष्टाचार के आकण्ड में डूबी हैं। इस अवसर पर सुनील ध्यानी, शांति भट्ट,लताफत हुसैन,विजय बौडाई, प्रताप कुंवर, जब्बर सिंह पावेल, उत्तरा पंत बहुगुणा, राजेंद्र बिष्ट, मोहित डिमरी,टिकम राठौर, राजेश्वरी रावत, बृजमोहन सजवाण, केंद्रपाल तोपवाल,वाचस्पति भट्ट, मधु सेमवाल, उषा रमोला,शकुंतला रावत, नैना लखेड़ा,रमा चैहान,पूजा गुलाटी, सरस्वती बडोला, गुड्डी, भोला चमोली, प्रवीण रमोला आदि थे।
More Stories
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाईः बंशीधर तिवारी
देहरादून। देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 3.08 करोड की धनराशि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त...
प्रत्येक जनपद पलायन रोकने और स्वरोजगार को बढावा देने को वृहद रणनीति तैयार करेंः गर्ब्याल
देहरादून। सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट, देहरादून में ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपदों...
संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण ए वं पुनर्वास केन्द्र...
पीचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने देहरादून में राष्ट्रीय आईपी यात्रा का शुभारंभ
देहरादून। पीचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीएचडीसीसीआई) ने विकास आयुक्त (एमएसएमई) कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय,...
जनपद की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़
चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए...
