Advertisement Section
Header AD Image

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को भी बधाई दी है। नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हमारे बहादुर नौसैनिकों के सुदृढ़ युद्ध कौशल, रणनीति एवं सजगता के कारण भारत की विशाल सामुद्रिक सीमाएं सुरक्षित है। राज्यपाल ने कहा कि “मैं उनकी वीरता, साहस, पराक्रम एवं समर्पण को नमन करता हूँ। बड़ी मात्रा में हमारे ऊर्जा संसाधन, आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियां समुद्र में संचालित होती है। इस विशाल संपदा से संपन्न समुद्र की रक्षा हमारे वीर नौसैनिक कर रहे हैं। भारत के आर्थिक विकास में भारतीय नौसेना का महत्वपूर्ण योगदान है। नौसेना के समर्पित अधिकारी और जवान देश को सशक्त बनाने में योगदान दे रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि उत्तराखंड में भूतपूर्व नौसैनिकों की बड़ी संख्या है। आशा है कि राज्य में रह रहे भूतपूर्व नौसैनिक अपनी सेवा से प्राप्त अनुभवों का उपयोग राज्य के विकास के लिए करेंगे।

Previous post तुष्टिकरण, परिवारवाद व सनातन विरोधियों के खिलाफ 2024 के सेमीफाइनल की जीतः धामी
Next post देवभूमि उत्तराखंड अध्यात्म और योग की भूमि होने के साथ-साथ संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि भी है। सीएम