Advertisement Section
Header AD Image

महेन्द्र राणा के दुगडडा बाजार पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ढोल नगाडों के साथ किया भव्य स्वागत

देहरादून। पहली बार दुगडडा बाजार पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महैन्द्र सिंह राणा का ढोल नगाडो, फूलमालाओं एवं पटाखों से भव्य स्वागत किया। महेन्द्र राणा के दुगडडा बाजार पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ढोल नगाडों के साथ मोती बाजार, रामलीला बाजार, सुभाष बाजार, कमला नेहरू रोड मार्ग आदि स्थानों पर भव्य रैली निकाली। रैली में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने बडी संख्या में प्रतिभाग किया। सभी कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र सिंह राणा के भााजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होने कहा कि आज राणा जैसा सर्वमान्य नेता हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं।
हम सभी दिल से उनका पार्टी में स्वागत करते हैं। उनके आने से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। राणा द्वारा पूर्व से ही जनहित के कार्य किये जा रहे हैं। उनकी अपनी छवि पहले से ही है। प्रमुख राणा ने कहा कि मुझे भी राष्टीय पार्टी में शामिल होकर गर्व का अनुभव हो रहा है। आज भारत रत्न से अंलकृत पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर दुगडडा चैराहे में प्रमुख राणा एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्र्यापण कर उनको श्रद्वांजलि दी एवं कार्यकर्ताओं का मिष्ठाा वितरण किया। इस अवसर पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष भावना चैहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन उनियाल, पूर्व सभासद संजय अग्रवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा रावत शिखर अग्रवाल, पूर्व प्रधान महिला समूह की अध्यक्षा उमा देवी, पूर्व सभासद रामेश्वरी देवी, इन्द्र राणा, रेखा देवी, प्रमोद अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, प्रीतम सिंह, देवेन्द्र अग्रवाल,अतुल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, गौरव सिंह, अमन राणा, दिव्यांशु अ्रग्रवाल, अंकुश जुयाल, योगेश्वर रावत, रजत अग्रवाल, मोहित उनियाल, भूषण अग्रवाल, गुणा खर्कवाल, जितेन्द्र खर्कवाल ममता देवी आदि बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की
Next post जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल गौतम कुमार व वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर सीएम ने पुष्पचक्र अर्पित किए