Advertisement Section
Header AD Image

डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कड़ा एक्शन लेते हुए थाना बनभूलपुरा के अंतर्गत 120 शस्त्र लाइसेंस कैंसल कर दिए

नैनीताल। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में  हुए दंगे के बाद से लगातार प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में बड़ी खबर यह निकल कर आ रही है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कड़ा एक्शन लेते हुए थाना बनभूलपुरा के अंतर्गत 120 शस्त्र लाइसेंस कैंसल कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि मामले की संवेदनशीलता और हालातो को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में वहां के 120 शस्त्र लाइसेंस कैंसल कर दिए गए हैं। फिलहाल अभी वहां पर कर्फ्यू जारी है, लेकिन जरूरत के सामान को प्रशासन द्वारा वहां रहने वाले लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी और शस्त्र लाइसेंस की जांच की जा रही है और उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Previous post कानून को हाथ में लेने का किसी को नहीं अधिकार
Next post सेंट गोबेन में हम उपभोक्ताओं के साथ सच्ची साझेदारी में विश्वास रखते हैं।