Advertisement Section
Header AD Image

जाड भोटिया जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने महाराज से की भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के म्युनिसिपल रोड़ स्थित आवास पर जाड भोटिया जन कल्याण समिति वीरपुर डुंडा, उत्तरकाशी के अध्यक्ष गुमान सिंह नेगी, उपाध्यक्ष मदन सिंह डोगरा, सचिव रतन सिंह जाड, कोषाध्यक्ष कुशाल सिंह राणा ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत सीमांत गांव जादूग को फिर से विकसित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग की बात भी कही।

Previous post संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव समारोह में भी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
Next post एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार संगठन के रूप में, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड निरंतर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रयासरत है। श्री विश्नोई