Advertisement Section
Header AD Image

यूकेडी केंद्रीय कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक 3 मार्च को हरिद्वार में

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरणसिंह कठैत द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव-2024, मूल निवास व आगामी कार्यकर्मों को लेकर अति आवश्यक केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 03 मार्च रविवार प्रातः 10.30 बजे तरुण हिमालय हरिद्वार में सुनिश्चित की हैं। कार्यसमिति की बैठक में दल का संरक्षक मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय महामंत्री, केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा यह भी आदेश जारी किया गया हैं कि लोक सभा चुनाव-2024 के लिए लोक सभावार दल में चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन 10 मार्च 2023 से मांगे गये हैं। तत्पश्चात पैनल तैयार करके पांचो लोकसभा प्रत्याशियों का चयन संसदीय बोर्ड द्वारा तय किया जायेगा।

Previous post अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत द्वारा महेन्द्र सिंह रावत को दल का केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया
Next post जनसुनवाई में 97 शिकायत प्राप्त हुई।