Advertisement Section
Header AD Image

10 करोड़ परिवारों को महाशिवरात्रि पर पीएम मोदी की सौगात : महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने उज्ज्वला योजना सिलेंडर पर सब्सिडी जारी रखने पर प्रसन्नता जताते हुए, 10 करोड़ परिवारों को महाशिवरात्रि पर पीएम मोदी की सौगात बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, मोदी जी के इस निर्णय ने राज्य के 4.5 लाख परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। उन्होने कहा, भाजपा की सरकारें हमेशा मातृ शक्ति की तकलीफों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है द्य पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीब माताओं-बहिनों की आँखों से चूल्हे के धुंए से निकलते आंसुओं को सुखाने का काम किया है उज्ज्वला कनेक्सन योजना से। आज देश भर के 10 करोड़ परिवार इस योजना से मुफ्त सिलेंडर पाकर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना रहे हैं द्य मोदी जी ने मुफ्त सिलेंडर ही नहीं, उनको भरवाने का भी इंतजाम किया प्रति सिलेंडर 300 रुपए की सब्सिडी देकर । यह योजना इस वर्ष मार्च माह मे समाप्त होने वाली थी, लेकिन मोदी एक बार फिर से अपने गरीब परिवारों के चूल्हे और माताओं बहिनों की आँखों चिंता करते हुए पुनः मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। केंद्र का यह कदम उत्तराखंड के 4.5 लाख उज्ज्वला परिवारों को भी आने वाले एक वर्ष तक आवश्यक मदद देने का काम करेगा।

उन्होने इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भी प्रशंसा करते हुए कहा, उनकी सरकार अंतयोदया परिवारों को पहले ही प्रत्येक वर्ष 3 सिलेंडर मुफ्त दे रही है। इस तरह मोदी और धामी दोनों के सहयोग से गरीब परिवारों को दोहरीं मदद मिल रही है। खासकर ये मदद हमारे राज्य के पहाड़ों मे पहाड़ सी जिंदगी जीने वाली मातृ शक्ति की दिनचर्या को इसने सरल बनाया है। जंगलों पर उनकी निर्भरता ने उनके फेफड़ों मे भरते और पर्यावरण मे फैलते धुंए को कम करने का काम किया है।

Previous post वित्त मंत्री डाॅ. प्रेमचन्द अग्रवाल ने “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के 15वें एवं 16वें लकी ड्रॉ की घोषणा ऑनलाईन माध्यम से की
Next post पत्रकारों को निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए: जय सिंह रावत