Advertisement Section
Header AD Image

टिहरी झील से एसडीआरएफ ने किया एक अज्ञात शव बरामद ।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड।

टिहरी जिले में पुलिस चौकी कोटी कॉलोनी से नीचे वाटर फिल्टर के पास पुलिस ने एक शव बरामद किया है।। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को टिहरी झील से एसडीआरएफ ने एक अज्ञात शव बरामद किया, जिसे रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू कर पुलिस को सौंप दिया है।

 

पुलिस की ओर शव की शिनाख्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस की ओर से कोटी कॉलोनी के नीचे वाटर फिल्टर के समीप टिहरी झील में एक शव होने की एसडीआरएफ को सूचना दी गई थी।

 

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां टीम ने मोटर बोट की मदद से झील से अज्ञात शव को रेस्क्यू कर जिला पुलिस का सौंपा गया। पुलिस ने बताया कि शव 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है।

Previous post उत्तराखंड के 71 विधायकों ओर मुख्यमंत्री सहित 44 विधायको ने नहीं दिया अपना सम्पत्ति विवरण ।
Next post मतदाताओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने का काम कर रही है कांग्रेस । मनवीर चौहान