Advertisement Section
Header AD Image

डंफर की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत

कोटद्वार। कोटद्वार नगरनिगम के अंतर्गत बीईएल रोड पर डंपर की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। मृतक श्रमिक काशीपुर के बताए जा रहे हैं। घटनाक्रम के अनुसार बीईएल रोड पर फैक्ट्री गेट के समीप सीमेंट से लदा एक डंपर खराब हो गया। सीमेंट से लदे एक दूसरे डंपर से खराब डंपर को खींचने की कोशिश करने लगे।
मौके पर दोनों डंपरों के स्वामी काशीपुर निवासी सोहन सिंह व लखविंदर सिंह के साथ ही डंपर चालक अशोक भी मौजूद था। जिस वक्त खराब डंपर को खींचने की कोशिश की जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे एक डंपर ने खराब डंपर के पीछे टक्कर मार दी। जिससे खराब डंपर के आगे खड़े अशोक, लखविंदर व सोहन की दोनों डंपरों के बीच कुचलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव मय टीम मौके पर पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। बताया कि डंपर चालक फरार है।

Previous post उत्तराखंड कांग्रेस ने राजीव महर्षि के नेतृत्व में 18 सदस्यीय मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी घोषित की
Next post गढ़वाल है बलूनी के साथ अभियान की शुरुआत