Advertisement Section
Header AD Image

सड़क हादसे में एक वाहन गहरी खाई में गिरा ।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड ।

कोटद्वार में तड़के एक सड़क हादसे में एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा प्रातः लगभग पौने चार बजे के करीब हुई इस घटना में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने खाई से 5 लोगों को सकुशल निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। थाना कोटद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि पांचवा मील दुगड्डा के  समीप एक गाड़ी खाई में गिर गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम स्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया ।

Previous post राजकीय इंटर कॉलेज रोन्तल मे गृह विज्ञान के प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल किया गया उत्तराखंड का पारम्परिक गढ़भोज ।
Next post हाई टेंशन लाइन को जोड़ने के लिए लगाए गए विद्युत पोल हुए गायब ।