उन्होंने बताया कि पार्टी को अपनी जीत पर पूरा विश्वास है लेकिन मतदान तक कोई भी गलती होने की गुंजाइश न हो इसको लेकर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहते हैं। पार्टी का उद्देश्य स्पष्ट है कि मतदान के प्रतिशत को बढ़ाते हुए, औसत 75 फीसदी वोट जनता के आशीर्वाद रूप में प्राप्त करना। इन बैठकों में बूथ प्रबंधन की टोलियों से मुलाकात कर उनके द्वारा आगामी एक सप्ताह की रणनीति को अंतिम रूप से साझा करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों सफलतम रूप से आयोजित कर जनता का अधिक से अधिक विश्वास अर्जित किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के मै भी पप्पू अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि जनता के बाद अब कांग्रेस के नेताओं ने भी स्वीकार लिया है कि कौन पप्पू है? पप्पू अभियान मे कितने पप्पू कांग्रेस में निकलने वाले हैं उनकी गिनती भी जनता के सामने आ जाएगी । फिलहाल इस तरह के राजनैतिक पप्पुओं की जरूरत तो हरीश रावत और कांग्रेस में ही हैं जनता को नही।

