Advertisement Section
Header AD Image

मणिपुर में उत्तराखंड का जवान हुआ शहीद

अल्मोड़ा। मणिपुर में तैनात अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी एक जवान के शहीद होने से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। जवान के सिर पर गोली लगने के बाद वह शहीद हो गये। बताया जा रहा है कि आज उनका पार्थिक शरीर उनके घर सोमेश्वर पहुंचेगा।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी (24) ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। उन्हे संदिग्ध हालात में गोली लगी। कमल 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान थे, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि 25 दिन पहले ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। कमल चार साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बेटे की शहादत की खबर सुन माताकृपिता बेसुध हो गये। बताया जा रहा है कि शहीद कमल के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेतीकृबाड़ी करते हैं, जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी भारतीय सेना में है। शहीद का पार्थिव शरीर आज सोमेश्वर लाया जायेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। जवान के शहीद होने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Previous post पूर्व सीएम हरीश रावत के कई करीबियों ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस को झटका
Next post कांग्रेस छोड़ने वालों की सत्ताधारी दल के साथ साझेदारी का जल्द होगा खुलासा : करण माहरा