Advertisement Section
Header AD Image

भाजपा के समर्थन में कार्यकर्ता मीटिंग की

देहरादून। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड इकाई द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में कार्यकर्ता मीटिंग आयोजित की गई।  यह कार्यक्रम देहरादून के इंदिरा नगर में एक निजी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में रामदास अठावले, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार  ने शिरकत की एवं  कार्यक्रम की अध्यक्षता रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने की।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं मीडिया को संबोधित करते हुए रामदास अठावले ने कहा कि भाजपा के समर्थन में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड के कार्यकर्ता  पांचो सीटों पर  समर्थन देंगे एवं भारतीय जनता पार्टी के विजई में एक सराहनीय योगदान देंगे।  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी को  दलित समाज एवं गरीब समाज का भी समर्थन मिलेगा जिससे भारतीय जनता पार्टी के  पांचो सीटों पर जीत का जो मार्जिन होगा वह भी बहुत अधिक होगा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि  हमारे उत्तराखंड के 12 जिलों में जिला अध्यक्ष  कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी को विजई दिलाने में मददगार साबित होंगे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह, प्रदेश सचिव सन्दीप कुमार, गडवाल मंडल सरवन कुमार, हरिश पटवाल, संजय कुमार जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक व्यक्ति की मौत
Next post नारी शक्ति का अपमान करती है कांग्रेस पार्टी