Advertisement Section
Header AD Image

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे 

उत्तरकाशी। हिन्दूओं की प्रमुख धार्मिक आस्था के केन्द्र विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12.25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।
नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाटोद्घान के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी।

  

Previous post बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, दूसरा फरार
Next post जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर