Advertisement Section
Header AD Image

पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, आठ लोगों की मौत

नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र के मल्ला गांव ऊंचाकोट मोटर मार्ग पर एक पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार दो नेपाली मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि सोमवार देर रात पिकअप के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन में चालक राजेंद्र कुमार (42) पुत्र हरिराम निवासी ओडाबासकोट के अलावा नौ नेपाली मजदूर सवार थे। सभी क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले नेपाली मजदूरों के नाम और उनके घर का पता अभी नहीं चला है। घायलों के होश में आने के बाद ही कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी।

  

Previous post पीएम मोदी 11 अप्रैल को आईडीपीएल मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे 
Next post बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, दूसरा फरार