Advertisement Section
Header AD Image

देहरादून में खुड़बुड़ा मोहल्ले में भीषण अग्निकांड, 22 निवास जलकर खाक

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड में खुड़बुड़ा मोहल्ले में 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें पांच छोटे सिलिंडर भी फट गए। करीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पास लिया। यहां पांच सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई। हादसे की गनीमत रही की हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि शिवाजी मार्ग खुड़बुड़ा मौहल्ला में आंगनवाड़ी केन्द्र के समीप किसी घर में आग लग गयी है, सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर सर्वप्रथम घटनास्थल के आस-पास की विद्युत आपूर्ति बन्द करवाकर राहत बचाव कार्य करते हुए तत्काल आग लगने वाले स्थान पर निवास करने वाले करीब 15 परिवारों के व्यक्तियों व उनके बच्चों को, जो अधिकतर भीषण आग के धुए में फॅस गये थे, सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया। साथ ही आसपास निवास करने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुॅचाकर कुछ स्थानीय लोगों की सहायता से घरों में रखे सिलेण्डर व अन्य सामान हटवाए गए। तंग रास्तों से होते हुए फायर सर्विस की गाड़ी भी नजदीक से नजदीक पहुंची और स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस व कुछ स्थानीय लोगों की सहायता से करीब डेढ-दो घंटे की अथक परिश्रम के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया। घटनाक्रम कोई जनहानि नहीं हुई पर प्रभावित स्थान पर रहने वाले अधिकांश परिवारों का घरेलू सामान पूर्णतः जल गया। आग लगने के कारण का स्पष्ट रुप से पता नही चल पाया है। आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।

Previous post शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा
Next post उत्तराखंड में कड़े और बड़े फैसले लेकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में बनाई अलग पहचान।