Advertisement Section
Header AD Image

सीआईएससीई ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी

देहरादून। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आज कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
परिणाम घोषित होने के बाद देहरादून एन मेरी स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। सीआईएससीई की बोर्ड परीक्षा के कक्षा 10 में ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी के पार्थ सेमवाल 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। जबकि हर्षित डोभाल 95 प्रतिशत अंक हासिल कर रहा दूसरे स्थान पर रहे और तनिष्क चैरसिया ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 12 में ऋषभ पुरसोडा, संजना राजपाल ने 93-93 प्रतिशत अंक के साथ रहे प्रथम। पौड़ी जिले में सीआईएससीई 10वीं में सेंट थॉमस स्कूल के काव्य चैहान ने 98 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया। वहीं सीआईएससीई 12वीं में भावमि नेगी ने 93.75 प्रतिशत लाकर क्लास टॉप किया। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार में इंटर की 98.75 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि जोशी टॉपर बनीं।

Previous post जनसंपर्क में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग करें
Next post चुनाव आयोग ने दी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती की मंजूरी