Advertisement Section
Header AD Image

बादल फटने से प्रभावित हुए लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के महाराज ने डीएम को दिये निर्देश

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी को विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत कुणजोली में अचानक बादल फटने से प्रभावित हुए लोगों को तत्काल राहत पहुंचने के साथ-साथ कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
चैबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के कुणजोली गांव में बुधवार को अचानक बादल फटने से कुछ दुकानों के साथ-साथ लगभग 30 मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी पौड़ी को प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के साथ-साथ कनेक्टिविटी बहाल करने को कहा। महाराज के त्वरित संज्ञान लेने के बाद मौके पर राजस्व उप निरीक्षक और उनकी पूरी टीम पहुंचने के साथ ही राहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Previous post भाजपा ने आप पर वीडियो एडिट कर दुष्प्रचार और आचार सहिंता के उल्लंघन का लगाया आरोप
Next post 50,000 रु रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, लघु सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियन्ता