Advertisement Section
Header AD Image

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह राजभवन में 9 वर्षीय बालक अर्थव त्यागी ने मुलाकात की कहा कि अर्थव अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को राजभवन में 9 वर्षीय बालक अर्थव त्यागी ने मुलाकात की। अर्थव त्यागी बेघर बच्चों के अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अर्थव की प्रंशसा करते हुए कहा कि अर्थव अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। बच्चों को कम आयु से ही सामाजिक सारोकारों व पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से जोड़ा जाना चाहिए। विद्यालयों में शिक्षा के साथ ही बच्चों को सामाजिक कार्यों में योगदान देना चाहिए। राज्यपाल ने अर्थव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।              

Previous post कौन होगा उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष ।
Next post देश में स्वदेशी हथियार प्रणाली विकसित करने में मदद करने के लिए निजी क्षेत्र के उद्योगों को बराबरी के अवसर उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है। पूर्व एयर चीफ आरकेएस भदौरिया।