Advertisement Section
Header AD Image

उपचुनावः बच्ची राम उनियाल होंगे बद्रीनाथ विधानसभा सीट से उक्रांद के प्रत्याशी

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल नें बद्रीनाथ विधानसभा से दल के वरिष्ठ नेता वर्तमान में जिलाध्यक्ष चमोली जनपद बच्ची राम उनियाल को मैदान में उतारने की घोषणा की जाती हैं। जनपद चमोली द्वारा पांच सदस्यों का पैनल केंद्र को भेजा गया था, पार्टी अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने उनियाल के नाम की घोषणा की।
दल दमखम के साथ उप चुनाव को लड़ेगा। दल का स्पष्ट मानना हैं कि बद्रीनाथ उप चुनाव जनता पर भाजपा ने थोपा हैं। मौका परस्ती की राजनीति भाजपा कर रही हैं कि बद्रीनाथ के विधायक को अपने दल में शामिल कर खेला खेल तो दिया हैं लेकिन बद्रीनाथ की जनता माकुल जबाब इनको देगी। कांग्रेस से भाजपा में आये विधायक खुद भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं। उन पर लगातार खुद भाजपा भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही हैं, लेकिन जीरो टोलरेन्स की सरकार और चाल चेहरा चरित्र की बात करने वाली भाजपा भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी हैं। उक्रांद चुनाव में जनता के बीच जाकर सरकार व पार्टी का नकाब हटाएगा।

Previous post वाहन दुर्घटना में मारे गए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और परिजनों को सहायता
Next post मुख्यमंत्री धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात की