Advertisement Section
Header AD Image

भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने जिले में 23 जुलाई को कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया

देहरादून। मौसम विभाग के भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने जिले में 23 जुलाई को कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जुलाई को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का अलर्ट जारी किया गया है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत देहरादून जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय व निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र 23 जुलाई को बंद रहेंगे।

Previous post डीएसपी रैंक का अधिकारी संभालेगा मंदिरों की सुरक्षा का जिम्मा
Next post नशे के खात्मे को लेकर मोर्चा द्वारा जन जागरण अभियान चलाया हुआ है: रघुनाथ सिंह नेगी