Advertisement Section
Header AD Image

देहरादून जिला प्रशासन ने जिले में 1 अगस्त को कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

देहरादून। मौसम विभाग के भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने जिले में 1 अगस्त को कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 अगस्त को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का अलर्ट जारी किया गया है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत देहरादून जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय व निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र 1 अगस्त को बंद रहेंगे।

  

Previous post बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार की उपस्थिति में आयोजित हुआ विदाई सम्मान समारोह
Next post सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ प्रिंट मीडिया से संबंधित विज्ञापन नीति पर की चर्चा