Advertisement Section
Header AD Image

विधानसभा अध्यक्ष (ओम बिड़ला ) ने लोकसभा अध्यक्ष ( ऋतु खंडूडी ) को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

 

 

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून :-  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। भेंट वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वहीं ओम बिड़ला ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उत्तराखंड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष से सदन के संचालन एवं संसदीय कार्यवाही संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं दोनों की बीच 9 अप्रैल से गुवाहाटी में आयोजित हो रहे सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक एवं सीपीए इंडिया रीजन सम्मेलन से संबंधित विषय पर भी लंबी बातचीत हुई।

Previous post कांग्रेस के कुमाऊं कार्यालय स्वराज आश्रम में शुक्रवार को सदस्यता अभियान और संगठन के चुनावों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
Next post मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड- 1064 का शुभारम्भ किया गया एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।