कर्मचारी और अफसर अटैचमेंट में सुगम में नौकरी कर रहे हैं। उनका अटैचमेंट निरस्त किया जाएगा गणेश जोशी।

 

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून मंत्री के निर्देश के बाद लंबे समय से सुगम में नौकरी करने वाले 45 अफसर और कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त कर दिए हैं। इससे कर्मचारियों में खलबली मची है।

बताया जाता है कि कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बीते दिनों समीक्षा बैठक में कृषि निदेशक गौरीशंकर को निर्देश दिए कि जो कर्मचारी और अफसर अटैचमेंट में सुगम में नौकरी कर रहे हैं। उनका अटैचमेंट निरस्त किया जाय।

इस पर निदेशक ने आदेश जारी कर दिया है। ये कर्मचारी उद्यान और कृषि विभाग के बताए जा रहे हैं।

निदेशक ने यह भी बताया कि जो कर्मचारी बीमार हैं। उनको मेडिकल बोर्ड के प्रमाणपत्र के साथ अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

bureau