Advertisement Section
Header AD Image

ABVP द्वारा आयोजित “राष्ट्रव्यापी अभियान मिशन साहसी” का समापन

देहरादून, 18 नवम्बर। ABVP द्वारा आयोजित “राष्ट्रव्यापी अभियान मिशन साहसी” के समापन पर भारतीय अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी मुख्य अतिथि एकता बिष्ट ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्राएं शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी आगे आयें और उत्तराखंड का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ मे विद्यार्थी परिषद बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

विशिष्ट अतिथि सीओ प्रेमनगर रीना राठौर ने छात्राओं के लिए सैल्फ डिफेंस ट्रेनिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मिशन साहसी अभियान की प्रशंसा की और सभी छात्राओं को मिशन साहसी अभियान को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए कहा।प्रदेश अध्यक्ष डॉ ममता सिंह ने कहा मिशन साहसी अभियान अभाविप राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं को सशक्त एवं जागरूक बनने की लिए करती है,टीम V के कोच विशाल ने अपनी टिम के साथ एक मार्शल आर्ट प्रदर्शन किया।

प्रांत संगठन मंत्री श्री अंकित सुंदरियाल द्वारा संपूर्ण भारत के साथ साथ उत्तराखंड में मिशन साहसी अभियान के बारे में बताया 11 नवंबर से महानगर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट्स में 12 स्थानों में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, जिसमें 1240 छात्राओं ने 10 ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त। महानगर उपाध्यक्ष डॉ प्रगति ने समारोप में सभी अतिथियो, पुलिस विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग धन्यवाद किया तथा एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रम हेतु बधाई दी।

कार्यक्रम में रमाकांत श्रीवास्तव प्रदेश कोषाध्यक्ष, SP देहात लोकजीत सिंह नागेन्द्र बिष्ट देहरादून विभाग संगठन मन्त्री, महानगर संगठन मंत्री प्रमेश जोशी, महानगर मंत्री यशवंत पंवार, जिला संयोजक अर्जुन नेगी, महानगर सहमंत्री काजल पयाल, वंशिका, रोविन तोमर, पार्थ जुयाल, नितिन चौहान, आक्षी मल्ल, शालिनी बिष्ट, आदि उपस्थित रहे

Previous post केदारनाथ उपचुनाव: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हरीश रावत ने बीजेपी पर साधा निशाना, सीएम धामी को भी जमकर घेरा
Next post उत्तराखंड में दिसंबर में होगी अग्निवीर भर्ती रैली,सेना जनसंपर्क विभाग ने एडवाइजरी जारी की