Advertisement Section
Header AD Image

डिग्री कालेज बिथ्याणी में अंग्रेजी एवं समाजशास्त्र विभाग के परिषदीय कार्यक्रम आयोजित

यमकेश्वर, 20 नवम्बर। राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में अंग्रेजी एवं समाजशास्त्र के विभागीय परिषद का गठन एवं एकेडमिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यमकेश्वर स्थित राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में 20 नवंबर 2024 को अंग्रेजी एवं समाजशास्त्र विभाग के परिषदीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सर्वप्रथम परिषद के अध्यक्ष पद पर कुमारी आदिती नेगी, सचिव पद पर करन सिंह, उपाध्यक्ष पद पर काजल नेगी एवं छात्र प्रतिनिधि के पद पर कुमारी मेघा का सर्व सम्मिति से चयन किया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनील देवराड़ी एवं समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राम सिंह सामन्त के द्वारा भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं छात्र-छात्राओं के कौशल विकास से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उक्त कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ गिरिराज सिंह, समस्त प्राध्यापक एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous post डॉ. अनुराग शर्मा उत्तराखंड के प्रतिष्ठित ‘टीचर ऑफ़ द ईयर 2024’ पुरस्कार से नवाजे जायेंगे 
Next post पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए video