Advertisement Section
Header AD Image

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की घोषणा, पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में सरकार देगी 50 हजार की मदद

देहरादून, 11 दिसम्बर। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी जवानों के लिए कई घोषणाएं भी की। जिनमें पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50 हजार की मदद, रिटायरमेंट पर पीआरडी जवानों को व्यावसायिक प्रशिक्षण की बात कही गई।

युवा कल्याण निदेशालय मैदान ननूरखेड़ा में पीआरडी का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। रैतिक परेड के आयोजन में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड ने मंच के सामने तेज चाल चलते हुए कैबिनेट मंत्री को सलामी दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा पहले प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस नियमित रूप से नहीं मनाया जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 2022 से यह तय किया कि हर साल स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने मंच से ही स्थापना दिवस के आयोजन हर जिले में करने के निर्देश में विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा चाहे चुनाव हो या चार धाम यात्रा, या फिर कहीं कानून व्यवस्था की समस्या हो, हर जगह पीआरडी के जवानों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विभिन्न घटनाओं में मृतकों के आश्रितों और घायल हुए पीआरडी जवानों को 1।5 लाख रुपये तक के चेक भी प्रदान किये। इस मद में कुल 15 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गयी। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा पीआरडी जवानों के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आगे भी वे जवानों के हित में बड़े निर्णय करेंगी। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने संशोधित एक्ट में पीआरडी जवानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की।

Previous post राज्यपाल ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को दी मंजूरी, जल्द ही निकाय चुनाव की तारीख हो सकती है घोषित
Next post अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 1000 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रचा