Advertisement Section
Header AD Image

नेशनल गेम्स मेडल टैली में सर्विसेज बना ‘सिरमौर’, कर्नाटक को नीचे धकेला, उत्तराखंड के खाते में आए 8 गोल्ड

देहरादून, 7 फरवरी। उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स 2025 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हो रही हैं. इनमें से कई प्रतियोगिताएं समाप्त हो चुकी है. जबकि, कई प्रतियोगिताएं अभी चल रही है. अगर नेशनल गेम्स मेडल टैली यानी पदक तालिका की बात करें तो सर्विसेज पहले नंबर पर आ गई है. जिसके पास 39 गोल्ड मेडल आ चुके हैं. जबकि, दूसरे नंबर पर अभी भी कर्नाटक है. वहीं, तीसरे नंबर पर अभी भी महाराष्ट्र काबिज है.

नेशनल गेम्स मेडल टैली में टॉप पर सर्विसेज
बता दें कि सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 39 गोल्ड, 14 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली यानी पदक तालिका में नंबर वन पर आ गया है. अभी तक सर्विसेज के खाते में कुल 66 मेडल आ चुके हैं. जबकि, दूसरे नंबर पर कर्नाटक है. कर्नाटक के पास 30 गोल्ड, 12 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं. इस तरह से कर्नाटक की झोली में 58 मेडल गिर चुके हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र के पास 23 गोल्ड, 39 सिल्वर और 45 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं. इस तरह से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा 107 मेडल जीत चुका है. सबसे ज्यादा मेडल महाराष्ट्र ने ही झटके हैं, लेकिन गोल्ड में पिछड़ने की वजह से महाराष्ट्र मेडल टैली में तीसरे नंबर पर है.

उत्तराखंड के खाते में आ चुके 8 गोल्ड
वहीं, अगर उत्तराखंड की बात करें तो अभी तक 8 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं. इस तरह से अभी तक 49 मेडल उत्तराखंड की झोली में आ चुके हैं. मेडल टैली की बात करें तो उत्तराखंड 11वें नंबर पर है.

Previous post राजकीय डिग्री कालेज बिथ्याणी में यूओयू की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Next post उत्तराखंड 38वें नेशनल गेम्स के तहत फुटबॉल का फाइनल मुकाबला, उत्तराखंड को 1-0 से हराकर केरल बना चैंपियन