Advertisement Section
Header AD Image

IPL 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए तारीख, स्थान और मैच का समय 

नई दिल्ली, 16 फरवरी। आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें संस्करण के पूरे कार्यक्रम का ऐलान आज यानी 16 फरवरी की शाम को कर दिया है. शेड्यूल के मुताबिक आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है. तो आइए आईपीएल 2025 के शेड्यूल से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी के बारे में जानते हैं.
आईपीएल 2025 का शेड्यूल और कार्यक्रम
आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच में 25 मई को खेला जाएगा. इस सीजन का ओपनिंग मैच आईपीएल 2024 की विनिंग टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा. इस टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर कुल 74 मैच खेले जाने वाले हैं.
आईपीएल 2025 में 65 दिनों में 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 12 डबल हेडर होंगे. 62 मैच सिगल डे पर खेले जाएंगे.रविवार 23 मार्च को डबल-हेडर होगा, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की मेजबानी करेगी. उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार की चैंपियन दो टीमों के बीच भिड़ंत में मुंबई इंडियंस भिड़ेगी.
13 शहरों में खेले जाएंगे आईपीएल 2025 के मैच
आईपीएल के 18वें सीजन के मैच कुल 13 शहरों में खेले जाएंगे. आईपीएल 2025 के मैच लखनऊ, मुबंई, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, बेंगलुरु, न्यू चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता और धर्मशाला में खेले जाएंगे. आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर मैच हैं. यानी इसका मतलब है कि एक दिन में 12 बार दो-दो मैच खेले जाएंगे. आईपीएल 2025 में दोपहर वाले मैच 3:30 बजे और शाम वाले मैच 7:30 बजे से होगा.
कब और कहां होंगे क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइल
आईपीएल का पहला क्वालीफायर 20 मई को खेला जाएगा. एलिमिनेटर 21 मई को खेला जाएगा. यह दोनों मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएगे. इसके बाद दूसरा क्वालीफायर 23 मई को कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स स्टेडियम में होगा. इसके बाद 25 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा.
Previous post एक, दो नहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में निकलीं 7 भर्तियां, देख लें कब किसकी है लास्ट डेट
Next post उत्तराखंड में संस्कृत के छात्रों को मिल रही छात्रवृत्ति, सीएम धामी ने मेधावियों को किया सम्मानित